फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौत की धमकी मिली तो महिला ने संदिग्ध हाल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खैल बाजार स्थित फूल वाली गली में एक महिला ने संदिग्ध हाल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने बेटे के पास एक वॉयस मैसेज भी छोड़ा। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार भावना चौक निवासी एक दंपती को ठहराया है। महिला ने दंपती को 10 लाख रुपये उधार दिए थे। अब पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जान दी है। परिजनों ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। परिजन मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किला पुलिस थाना में भी पहुंचे। यहां परिजनों ने हंगामा भी किया। फिलहाल किला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। किला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। खैल बाजार निवासी राहुल अरोड़ा ने बताया कि उसके पिता सुभाष की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मोनिका अरोड़ा ही परिवार का भरण पोषण करती थीं। उससे छोटी उसकी एक बहन काजल है। उसकी मां मोनिका अरोड़ा मोहल्ले में कमेटी डालती थीं। इससे होने वाले लाभ से ही परिवार चलता था। उसकी माता मोनिका ने काफी दिन पहले भावना चौक निवासी अमित कपूर व उसकी पत्नी उमा कपूर को 10 लाख रुपये दिए थे। तय समय सीमा पर इन्होंने यह राशि नहीं लौटाई। अब उसकी माता इनसे अपने उधार दिए रुपये मांगती थी तो वह बुरा बर्ताव करते थे। अब तो पैसे मांगने पर यह जान से मारने की धमकी देने लगे थे।
अमित की माता शकुंतला व पिता रमेश भी धमकी दे रहे थे। शनिवार को वह गंगा में स्नान करने हरिद्वार गया था। घर पर कोई नहीं था। उसकी माता मोनिका अकेली घर थी। उसके पास उसकी माता का वायस मैसेज आया। जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित व उमा ने उसके 10 लाख रुपये वापस नहीं किए। अब पैसे मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देते हैं। उसकी मौत के जिम्मेदार वह दोनों हैं। उसने वापस अपनी माता को कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उसने अपने संबंधियों को इसकी सूचना दी। जब वह घर पहुंचे तो उसकी माता मोनिका का शव बेड पर पड़ा था। वह रविवार शाम को घर पहुंचा। आशंका है कि उसकी मां ने जहरीला पदार्थ निगला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन


वर्जन-

किला पुलिस थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले में अमित, उसकी पत्नी उमा, अमित के पिता रमेश व माता शकुंतला पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें