मंथली नहीं देने पर बदमाशों ने एक कबाड़ी के साथ मारपीट की। उसे भावना चौक स्थित दुकान से घसीटकर बाहर लाए और पीटते हुए वीडियो बनाया। जिसके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कबाड़ी के छोटे भाई को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी और घर पहुंचकर का माता-पिता और भाई के साथ ही भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कबाड़ी की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू रमेश नगर निवासी कबाड़ी प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत कहा कि बधवा राम कालोनी निवासी अनिल और उसके भाईयों राजकुमार और कालू उर्फ प्रेम के साथ नितिन एवं विपिन ने मंथली की मांग की। जिससे इंकार करने पर अनिल कॉल कर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। आठ अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे सभी उसकी दुकान में घुस आए और बुरी तरह पीटा। मारपीट करते हुए घसीटकर दुकान के बाहर लाए और सरेआम पीटने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। शोर मचाने में लोगों के इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उसके बाद आरोपी अनिल ने पिता को कॉल कर छोटे भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके घर आ गए और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता और भाई को भी पीटा और गालीगलौच की। पीड़ित ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने से वह मानसिक प्राताड़ना झेल रहा है। परिवार की जान को खतरा है। पीड़ित ने एफआईआर में आरोपियों पर आरोप लगाया कि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जमानत पर बाहर हैं। लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं, इसके साथ ही कई आपराधिक मामले विचाराधीन हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।