फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा मंडी में गेहूं खरीद व लिफ्टिंग कार्य खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा अनाज मंडी में गेहूं खरीद व लिफ्टिंग का कार्य खत्म हो गया है। समालखा की अनाज मंडी में पिछले साल से इस वर्ष 1.30 लाख क्विंटल गेहूं ज्यादा आया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मंडी सुपरवाइजर संदीप घनघस ने बताया कि समालखा की अनाज मंडी में पिछले साल कुल 7 लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं आया था। जिसमें से 1.05 लाख क्विंटल गेहूं निजी आढ़तियों ने खरीदा था। जबकि इस वर्ष मंडी में 8.40 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई। जिसमें 6.95 लाख क्विंटल गेहूं सरकार ने खरीदा तथा डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की प्राइवेट खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि मंडी से गेहूं की लिफ्टिंग का काम भी लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें