फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में 55 विद्यार्थी सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र में आयोजित सुपर-100 लेवल-2 के पांचवें व अंतिम बैच की परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। पांचवें बैच की परीक्षा में जिले के कुल 77 प्रतिभागियों में से 55 प्रतिभागी शामिल हुए जबकि 22 अनुपस्थित रहे। पांचवें बैच में पानीपत सहित प्रदेश के छह जिलों के 462 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेना था। वहीं, 28 अप्रैल से 15 मई तक कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न जिलों की परीक्षा में 2029 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पांचवें बैच की परीक्षा 13 से 15 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई जिसमें पानीपत, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला आदि जिलों के विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें सबसे अधिक कैथल के 140 विद्यार्थी, करनाल के 82, पानीपत के 77, अंबाला के 69, पंचकुला के 49 और कुरुक्षेत्र के 45 विद्यार्थी शामिल है।। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित की जाने वाली सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा शैड्यूल के अनुसार संपन्न हो चुकी है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से संबंधित स्कूलों के प्राचार्य व अभिभावकों को गाइडलाइन जारी की गई थी। तीन दिनों के बैच में विद्यार्थियों को कुुरुक्षेत्र में ही ठहरना प्रस्तावित था। इसके लिए विद्यार्थियों को किसी प्रकार का खर्च वहन नही करना पड़ा।

बॉक्स

सुपर-100 में जिले से 1741 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गत 31 जनवरी तक चली थी़। जिसके तहत जिले भर से 1741 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा दो लेवल में होती है। गत 6 फरवरी को खंड स्तर पर आयोजित हुई लेवल-1 की परीक्षा में छह केंद्रों पर 1432 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 16 मार्च को जारी किया गया था जिसमें जिले के महज 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। इनमें मडलौडा खंड के उरलाना कलां के छात्र जतिन ने 200 में से 116 अंक लेकर जिले में टॉप किया था।
विज्ञापन



बॉक्स


विकल्प फाउंडेशन देगा प्रशिक्षण
शिक्षा विभाग के सौजन्य से विकल्प फाउंडेशन की ओर से सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा ली गई थी। इसमें उत्तीर्ण 77 विद्यार्थियों में से 55 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की पांचवें बैच में परीक्षा दी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इस प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थी 11वीं व 12वीं की पढ़ाई भी करेंगे।


वर्जन-
सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा का पांचवां बैच बुधवार को संपन्न हुआ। परीक्षा में जिले के 77 में से 55 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अनुपस्थित रहे 22 विद्यार्थियों के स्कूल प्रबंधन से बच्चों के परीक्षा में शामिल न होने का जवाब मांगा जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें