फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट्स एप से नकल करते धरा

Tue, 25 Mar 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा के आखिर दिन सेंटराें पर जमकर नकल की खबरें हैं। वहीं बोर्ड की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने भी भापरा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा दे रहे हथवाला निवासी एक छात्र को वट्स एप के जरिए नकल करते हुए धर दबोचा और उसका केस बना दिया।
विज्ञापन


भापरा स्कूल में बने सेंटरों पर परीक्षा के आखिरी दिन एक छात्र ने आधुनिक तकनीकी का फायदा उठाने में देरी नहीं की। हथवाला निवासी एक निजी स्कूल का छात्र मोबाइल फोन पर वट्स अप के जरिये उत्तर मंगाकर नकल कर में जुटा था। लेकिन सेंटर पर जांच के लिए पहुंची बोर्ड की स्पेशल टास्क फोर्स (फ्लाइंग) से नहीं बच सका।

सेंटर अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि परीक्षा के शुरू होने से पहले उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल लेकर अपने पास रख लिया था। परंतु वह किसी तरह मोबाइल ले जाने में सफल रहा था और वट्स एप के जरिये नकल कर रहा था। इसी दौरान पहुंची स्पेशल टास्क फोर्स (फ्लाइंग) ने उसे दबोच लिया। टीम ने उतर पुस्तिका के साथ मोबाइल फोन को भी कब्जे में लेते हुए केस बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें