फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, शीतलहर के बीच बूंदाबांदी, तापमान एक डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को मौसम में एक साथ बदलाव आ गया। तड़के करीब पांच बजे हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हुई। इसराना में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चली हवा से ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने दिन के समय धूप में बैठकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। इसके चलते लोग पार्क और घरों की छत पर बैठे रहे। शाम के समय धूप ढलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
वीरवार देर रात को हल्की से मध्यम धुंध छा गई थी। शुक्रवार तड़के मौसम में एक साथ बदलाव आया। तड़के करीब चार बजे हल्की से मध्यम बूंदाबांदी शुरू हो गई। पानीपत समेत बाकी जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन

इसराना में तीन एमएम बारिश हुई। इसके बाद हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। करीब आठ किलोमीटर की गति से चली हवा के बाद लोग सुबह के समय ठिठुरते रहे। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ होते चला गया। दोपहर 12 बजे धूप निकल आई। लोगों ने हवा से बचते पार्क और छतों पर धूप सेंकी।
बारिश के चलते धूप में भी किसी प्रकार की राहत महसूस नहीं की। सायं चार बजे दिन चढ़ने के साथ तेज हवा के चलते फिर से ठिठुरन बढ़ गई। देर रात को हल्की से मध्यम धुंध छाने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेष डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में एक साथ बदलाव आया है। हल्की से मध्यम बारिश से सर्दी और बढ़ेगी। लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें