फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गेहूं बिजाई के अनुकूल बना मौसम, देरी न करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में इन दिनों धान कटाई का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। धान की आवक से जिले की अनाजमंडियां भरी हुई हैं। वहीं, धान कटाई का निपटान होते ही किसान गेहूं बिजाई पर भी जोर दे रहे हैं। किसान खेतों की जुताई व गेहूं की बिजाई में लगे हैं। हालांकि कुछ किसानों में गेहूं बिजाई के लिए अनुकूल समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय मौसम गेहूं की बिजाई के अनुकूल बना हुआ है। इसलिए खेत खाली होते ही किसान गेहूं की बिजाई में देरी न करें। गेहूं की अगेती बिजाई के लिए 25 नवंबर तक का समय अनुकूल है।
दूसरी ओर, इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। नवंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन लोगों को अपेक्षाकृत गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में खुश्की बनी हुई है जिससे किसानों को सर्दी का थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 नवंबर के बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा। इसके बाद कड़ी ठंड पड़ेगी जो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन




इस प्रकार रहा जिले का तापमान
इन दिनों मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं है। आगामी 15 दिन बारिश के भी आसार नहीं हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, 14 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 14 डिग्री रहने की संभावना है।
25 नवंबर तक आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर नवंबर की शुरूआत में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाती है जिससे उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड महसूस होती है। अभी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसी वजह से मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू नहीं हुई है।

ठंड बढ़ने पर बेहतर होगा गेहूं का अंकुरण
उपमंडल कृषि अधिकारी देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि आगामी दिनों तापमान में गिरावट आने से गेहूं का अंकुरण भी अच्छा हो सकेगा। जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की जाती है। इन दिनों गेहूं बिजाई के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। 25 नवंबर तक गेहूं की अगेती और 15 दिसंबर तक पछेती किस्मों की बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें