फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम हुआ साफ, विभाग ने गर्मी तेज पड़ने का जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
गर्मी में तेज धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा लेती महिला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से आसमान साफ रहा जबकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रहने से तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग ने इस साल गर्मी तेज पड़ने का अलर्ट जारी किया है और इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह तेज धूप निकलने से आसमान साफ रहा जबकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिससे शनिवार की अपेक्षा तापमान में एक-एक डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग ज्यादा बीमार होने लगे हैं। अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंचने लगे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों का पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना है। लोगों को चाहिए कि वे गर्मी और बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और घरों से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रखकर ही निकले। बुजुर्ग और बच्चे सुबह 10 से दोपहर चार बजे के बाद ही जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकले और अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गर्मी पड़ सकती है जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इस सप्ताह तक अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे दिन के साथ रात के समय भी गर्मी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें