फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम में फिर बदलाव, कल बादल छाने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश के बाद मौसम में फिर बदलाव आया है। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार और शनिवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ा। दो दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री हो सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोमवार को तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में अचानक चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। बुधवार और शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें