फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम ने फिर बदली करवट, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने इसके संकेत दिए हैं। इसके साथ ठंड और बढ़ जाएगी। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने इस समय की बूंदाबांदी को गेहूं और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह ही धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली। पार्क व गलियों में लोग धूप में बैठे नजर आए। दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। शाम को हल्के बादल आसमान में छा गए।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में लगातार ठंड बढ़ रही है। रविवार के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तापमान की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सुबह ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह 10 बजे तक रुक-रुक हो सकती है। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं मंगलवार को हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दो दिन मौसम कुछ साफ रहने के बाद 27 और 28 फरवरी को फिर से बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

अब बढ़ेगी सर्दी ः मौसम में बदलाव के चलते लोग सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहनने लगे हंै। इस साल दिसंबर में पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड दर्ज की जा रही है। सोमवार को बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें