फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापौली में बनाएंगे आर्य समाज का भव्य मंदिर : डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार

विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर कार्यक्रम में अति​थियोंं को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
- तीन कुंड बनाकर किया गया हवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। बापौली गांव के आर्य समाज मंदिर में रविवार को आर्य समाज के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर हवन किया। कार्यक्रम में पानीपत सहित हरियाणा प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली व राजस्थान से भी आर्य समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक के सदस्य आर्य रणदीप कादियान ने की। मुख्य वक्ता के रूप में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ओएसडी डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार शामिल हुए।
विज्ञापन

डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि आर्य समाज एकजुट है और बापौली में आर्य समाज वाली जगह पर ही भव्य आर्य समाज मंदिर बनाया जाएगा। आर्य रणदीप कादियान सरपंच ने कहा कि आर्य समाज वेदों पर आधारित नीतियों पर चलता है और स्वामी दयानंद व स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज से अंधविश्वास, अशिक्षा को समाप्त करने का काम कर रहा है लेकिन आर्य समाज के रास्ते में रुकावट सहन नहीं किया जाएगा। मौके पर रामपाल आर्य इसराना, आर्य राजबीर कादियान, प्रवीन शर्मा, सोमदत्त शर्मा, जिला परिषद उप चेयरमेन आर्य सुरेश मलिक, आर्य महेंद्र चावला और जयपाल आर्य‎ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें