इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना में उद्यमिता पखवाड़े के अंतर्गत प्लेसमेंट सेल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता सफलता के लिए वित्तीय साक्षरता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के प्रशिक्षक डॉ. अरुण पुनिया व पदमा ने किया। मंच संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक पूनम ने किया और अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरिओम ने की।
कार्यशाला में छात्रों को निवेश का महत्व, म्यूचुअल फंड्स, प्राथमिक व द्वितीयक बाजार, निवेश में सावधानियां तथा प्रतिभूति बाजार में करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य ने कहा कि यह कार्यशाला युवाओं को आत्मनिर्भर और करियर उन्मुख बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। छात्रों ने इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक अनुभव बताया। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल दवा दी। संवाद