फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेट हाईवे पर छोड़ दिया पानी, दो-दो फीट तक गड्ढे बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा शहर के दूषित पानी की निकासी पानीपत जींद स्टेट हाईवे पर कर दी है। शहर के सारे नाले जाम व ओवरफ्लो होने के चलते यहां पानी जमा रहता है। अदियाना मोड़ पर पानीपत जींद स्टेट हाईवे पर पर पानी खड़ा होने से दो-दो फीट तक गहरे गड्ढे सड़क पर बन चुके हैं। स्पीड से गाड़ी चालक आते
विज्ञापन

हैं और धड़ाम से गड्ढे पर गिरकर गाड़ी उछल जाती है। गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते चालक हादसों को शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर अनदेखी बरतने के आरोप लगाए हैं।
स्थानीय निवासी राजेंद्र, हरपाल और राजबीर ने बताया कि शहर में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है और न ही नालों की सफाई की जा रही है। ऐसे में नालों के ओवरफ्लो होने से दूषित पानी पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर जमा हो रहा है। इससे सड़क टूट गई है। यहां दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पीडब्ल्यूडी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। शाम ढलते ही दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार होने लगते हैं। लोगों की कहीं पर कोई सुनवाई नहीं की गई। पूर्व ब्लाक प्रधान प्रेम भंडारी ने कहा कि स्टेट हाईवे की दुर्दशा की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। नेता सिर्फ विकास के दावे कर रहे हैं। जबकि धरातल पर गड्ढे बने हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसको फोर लेन बनाने की बात करते हैं, लेकिन कई जगह से सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है।
विज्ञापन


बॉक्स


ज्योति नगर के पास ब्लॉक उखड़े
पानीपत जींद हाईवे पर पानीपत शहर में नहर के नजदीक ज्योति कॉलोनी के बाहर पिछले दिनों गड्ढों को भरने के लिए इंटरलॉकिंग टायल लगाई थी। अब टाइल उखड़ने लगी है। सिरे पर गहरा गड्ढा बन गया है और उसके आगे इंटरलॉकिंग टाइल पड़ी हैं। रात को अंधरे में वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ज्योति कॉलोनी निवासी हरनारायण और मुकेश ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल उखड़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें