फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय विद्यालयों में लगेंगे वाटर कूलर और आरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पेयजल संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय विद्यालयों से वाटर कूलर व आरओ की रिपोर्ट मांगी है, ताकि जिन विद्यालयों में वाटर कूलर व आरओ नहीं लगे हैं, उनमें लगवाने की व्यवस्था की जा सके। निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर रिपोर्ट निदेशालय भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा भी 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसे देखते हुए जिले में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां की गई हैं। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी भीषण गर्मी व लू के बीच बीमार होने से बचाने के लिए ठंडा व स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि काफी संख्या में विद्यालयों में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम नहीं लगे हुए हैं। जिस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी हैं, ताकि जहां वाटर कूलर व आरओ सिस्टम नहीं हैं।


पानी पीने के लिए तीन बार बज रही घंटी
विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन का शिकार होने से बचाने के लिए विद्यालयों में अब पीने के पानी के लिए तीन बार घंटी बजाई जाती है। विद्यार्थियों को गर्मी व लू से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि रेडक्रॉस फंड से ओआरएस खरीदा जाए। विद्यालयों के कमरों की खिड़कियों को एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते से ढककर रखें, ताकि गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके।
विज्ञापन



वर्जन-
गर्मी में विद्यार्थियों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों में वाटर कूलर व आरओ नहीं लगे हैं, उन विद्यालयों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें