फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आधे घंटे की बारिश में सर्विस लेन पर भरा पानी

विज्ञापन
जीटी रोड सर्विस लेन में जमा दू​षित पानी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
समालखा। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या का समाधान कराने के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बावजूद समालखा में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह करीब आधे घंटे हुई बारिश ने नेशनल हाईवे और शहर की सर्विस लेन पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

जगह-जगह दूषित और बारिश का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र मोड से करीब एक किलोमीटर दूर शराब ठेके के पास सर्विस लाइन पर देखने को मिली। यहां सर्विस लाइन के साथ हाईवे पर भी दूषित पानी की दरिया बहती नजर आई। दुकानों, फैक्टरियों, पेट्रोल पंप और निजी अस्पतालों के सामने पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हुआ। नगर परिषद क्षेत्र भी जलमग्न : बारिश के कारण शहर के कई गली-मोहल्लों में भी पानी भर गया।
गुलाटी रोड पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से वर्षों बाद नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन रविवार को बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले में पानी भर जाने से काम बंद करना पड़ा। इससे आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें