फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन वार्डों का होगा विकास, तय होगा आज

Wed, 25 Sep 2013 11:58 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत को विकास के नाम पर क्या मिलेगा। प्रशासन के एजेंडों पर विचार-विमर्श होगा या फिर शहर के चौधरी अपने एजेंडे को पास कराने के लिए ताकत झोंकेंगे।
विज्ञापन


यह सब नगर निगम हाउस की पहली मीटिंग में आज तय होगा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने और शहर के विकास की रणनीति तय कर ली है। वहीं, मेयर पक्ष इसकी पहले ही तैयारी कर चुका है।

नगर निगम के हाउस की पहली बैठक वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे निर्धारित की है। जो लघु सचिवालय के द्वितीय तल स्थित हाल में होगी। इसकी अध्यक्षता नगर निगम के मेयर भूपेंद्र सिंह करेंगे। प्रशासन की ओर से आठ मुद्दे दिए गए हैं। इनके बारे में सभी पार्षदों को एजेंडा नोटिस के माध्यम अवगत कराया है।
विज्ञापन


भाजपा और इनेलो ने बनाई रणनीति
नगर निगम के पहले हाउस को लेकर भाजपा और इनेलो पार्षदों ने एकजुट होकर रणनीति बनाई। पार्षदों ने सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य कई जरूरतों को रखने का फैसला लिया। भाजपा पार्षद दल के नेता लोकेश नांगरू के लाल टंकी मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भाजपा और इनेलो के पार्षदों ने अपने एजेंडों को रखा। लोकेश नांगरू ने कहा कि शहर की मूलभूत जरूरत सफाई, ड्रेन नंबर एक, सड़क, बरसाती पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट और जाम है। इस मौके पर डिप्टी मेयर सीमा पाहवा, संजीव दहिया, अशोक कटारिया, हरीश शर्मा, अशोक नारंग, रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी मौजूद रहे।

कांग्रेसी और राजनीतिकरण बनेगा मुद्दा
भाजपा, इनेलो बैठक में कांग्रेसी और राजनीतिकरण को मुद्दा बनाएगा। विपक्ष का आरोप है कि मेयर या शहर विधायक किसी भी वार्ड में हारे कांग्रेस समर्थित पार्षद के सिर पगड़ी बांधकर ले जाते हैं और वहां पर नारियल फोड़ देते हैं, जबकि यह काम संबंधित वार्ड के पार्षद का होता है। उसको अपने वार्ड के विकास की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


इसलिए हो सकता है हंगामा
नगर निगम में हाउस की बैठक के लिए आठ एजेंडे दिए हैं। इनमें से अधिकतर एजेंडे पार्षदों की समझ से परे हैं। भाजपा इन एजेंडों को पहले ही नकार चुका है और कांग्रेस समर्थित पार्षद भी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद मेयर की अध्यक्षता में कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने एजेंडे तैयार किए हैं। विपक्ष का कहना है कि सत्ता पक्ष और प्रशासन के एजेंडे में अंतर नहीं होना चाहिए। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने शहरवासियों की नजरों में साफ बनने के लिए एजेंडे घोषित किए हैं। जो मात्र दिखावा है।

शहरवासियों की ये हैं उम्मीद
ड्रेन नंबर एक को पक्का करना।
बाहरी कालोनियों में एक समान विकास कराना।
शहर में यातायात जाम से मुक्ति दिलाना।
शहर में बरसाती पानी निकासी के बंदोबस्त।
स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराना।
शहर की सड़क व गलियों की खस्ता हाल को सुधारना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें