फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में विकास की योजनाओं के मूर्त रूप का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हैंडलूम नगरी से विश्व विख्यात पानीपत में इन पांच साल में विकास को लेकर पूरा दंभ भरा गया। इनकी योजनाओं पर काम किया गया। इक्का दुक्का काम को छोड़ दें तो अधिकतर योजनाओं को आज मूर्त रूप का इंतजार है। उद्योगों की सबसे बड़ी जरूरत अति आधुनिक दमकल केंद्र नहीं बन पाया है। यही नहीं शहर में पानी निकासी तक के पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधानसभा से 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रमोद विज विधायक बने। उन्होंने रिटायर्ड इंजीनियर को विकास कार्यों के लिए सलाहकार रखा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पानीपत में रैली आयोजित कर इंडोर स्टेडियम व बहुमंजिला ऑडिटोरियम समेत कई बड़े कामों के प्रस्ताव रखे। मनोहर लाल ने इन सबकी घोषणा की। इन पर शुरुआती काम भी चला, लेकिन गति पकड़ने के समय लोकसभा चुनाव आचार संहिता लग गई। कई बड़े प्रोजेक्ट इनमें उलझकर रह गए। इसके बाद शहर में बहुमंजिला ऑडिटोरियम और इंडोर खेल स्टेडियम का शिलान्यास कराया। इसके कुछ दिन बाद ही विधानसभा को लेकर आचार संहिता लग गई।
अति आधुनिक दमकल केंद्र भी इसमें उलझकर रह गया। विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहर में असंध रोड और गोहाना रोड को फोरलेन बनाकर तिरंगा लाइट लगवाई गई। शहर में करीब 250 सामुदायिक भवन बनवाए गए। असंध रोड रेलवे अंडरपास चार करोड़ की लागत से बनवाया गया। गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज, असंध रोड नाका ओवरब्रिज समेत कई बड़ी योजनाओं पर तेजी के साथ काम चल रहा है। शहर में सुंदरीकरण को लेकर मॉडल टाउन की दो बड़ी सड़कों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन



-ये हुए विकास कार्य
-असंध रोड समेत चार अंडरपास बनवाए। इनमें एक अंडरपास चालू हुआ।
-असंध रोड और गोहाना रोड को फोरलेन बनाए और यहां तिरंगा लाइट लगवाई।
-करीब 250 सामुदायिक केंद्र शहर में बनवाए।
-जिला नागरिक अस्पताल में रक्त बैंक।


ये कार्य लंबित
-इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य।
-बहू मंजिला ऑडिटोरियम सेक्टर-12 ।
-जीटी रोड टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए बस क्यू शैल्टर।
-गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज।
-अति आधुनिक दमकल केंद्र।



बॉक्स
नाम : प्रमोद विज
उम्र : 69
शिक्षा: बीएससी मेडिकल
पेशा: उद्यमी, 1975 में कारोबार की शुरुआत की।
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी।
विधानसभा: पानीपत शहर।
राजनीतिक व सामाजिक सफर : प्रमोद विज के बड़े पिता फतेह चंद विज 1962 में जनसंघ के टिकट पर पानीपत विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने और 1987 तक जनता पार्टी व भाजपा के चुनाव चिह्न पर पांच बार विधायक रहे। प्रमोद विज 2016 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 2019 में भाजपा के टिकट पर पानीपत शहर से विधायक बने।


वर्जन :
घोषणाएं तक सीमित रहे विधायक : अग्रवाल
विधायक प्रमोद ने पांंच साल में केवल घोषणा ही की हैं। यहां करोड़ों रुपये के कामों का दावा कर रहे हैं, लेकिन विकास दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहा। विधायक उदाहरण के रूप में शहर में एक सड़क या मोहल्ला दिखा दें, जिनको वे मॉडल बता सकें। उनके घर के बाहर की ही सड़क कई महीने से अधूरी पड़ी है। ऐसे में शहरवासियों को सपने दिखाना उचित नजर नहीं आता।
विज्ञापन

संजय अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें