फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी में अकुशल को 541, अर्द्ध कुशल श्रमिकों को 632 रुपये मजदूरी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी द्वारा श्रमिकों के दैनिक मजदूरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अकुशल श्रमिकों को 541 और अर्द्धकुशल श्रमिकों को 632 रुपये मजदूरी दी जाएगी। सभी ठेकेदारों और निर्माणकार्य में लगी कंपनियों इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रिफाइनरी में 23 फरवरी को श्रमिकों ने अपनी आठ मांगों के लिए प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हंगामा खड़ा हो गया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक श्रमिकों ने काम बंद कर हड़ताल की थी। इसके बाद श्रमिकों की सभी मांगों को मान लिया गया था। रिफाइनी के अधिकारियों ने मुख्य नियोक्ता, संबंधित ठेकेदारों, श्रमिक प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन की उपस्थिति में बैठकर श्रमिकों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें स्पष्ट किया गया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वेतन भुगतान संबंधी अधिसूचना के अनुसार पानीपत सिटी एरिया-सी श्रेणी के अंतर्गत आता है। अधिसूचना के तहत पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा श्रमिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दरों में से जो भी अधिक दर होते हैं, उससे भुगतान किया जाता है। अधिसूचना के तहत रिफाइनरी में अकुशल श्रमिकों 541, अर्ध-कुशल 632, कुशल 760, उच्च कुशल 893 रुपये दैनिक मजदूरी दी जाएगी। रिफाइनरी के प्रबंधक निगमित संचार एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व ने बताया कंपनी का काम सुचारू रूप से चल रहा है। कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें