फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वृंदावन और शिमला रूट पर चलेंगी 13 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत वासियों का लंबा इंतजार अब धीरे धीरे खत्म होने जा रहा है। पानीपत बस डिपो को नए साल में 13 नई बसें मिली हैं। जिससे लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने वाला है। पिछले साल चार बस आने के बाद नए साल में दो बार में 13 नई बस मिली हैं। सात बस जनवरी में आई थी और छह बस मार्च में आई हैं। इनको जद ही रूटों पर चलाया जााएगा। जिनमें वृंदावन, शिमला व यमुनानगर समेत अन्य नए रूटों को तय किया है।
विज्ञापन

बस डिपो की क्षमता फरवरी महीने में बढ़ाई है। पहले 160 बसों की जरूरत थी। अब इसको बढ़ाकर 188 कर दिया है। अब डिपो में 130 बसें हैं। इनमें डिपो को मिली 13 नई बसें भी शामिल हैं। डिपो को आगे डीजल की 37 और नई इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी।

बॉक्स
इन रूट पर होता है संचालन
पानीपत डिपो सबसे ज्यादा बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और यूपी रूट पर चलाता है। जिसमें रोजाना 30 बस दिल्ली, 25 चंडीगढ़ और 18 बस यूपी के शामली रूट और उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए चलाई जाती हैं। 30 से ज्यादा बसों का संचालन ग्रामीण रूटोंं के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन:
पानीपत बस डिपो को 13 नई बस मिली हैं। जिसमें सात बस जनवरी और छह बस मार्च में मिली हैं। इनकी पासिंग कराई जा रही है। इनको जल्द ही लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। डीजल की 37 और इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही मिलेंगी।
विज्ञापन

- कुलदीप जांगड़ा, जीएम, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें