फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी पीजी कॉलेज में हुई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में वृंदा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में बीबीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 18 विद्यार्थियों ने कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा से आकर्षक कार्ड तैयार किए। प्रतियोगिता में वृंदा प्रथम, कोमल द्वितीय तथा काजल व लक्ष्य तृतीय रहे, जबकि अभिनव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इसके साथ ही कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने एक दिवसीय कृमि मुक्ति अभियान भी चलाया। स्वयंसेवकों ने 600 विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई और स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नवाचार और व्यावहारिक कौशल बढ़ाती हैं। वहीं स्वास्थ्य अभियानों से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और रोगमुक्त समाज के निर्माण को बल मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें