फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत नगर निगम चुनाव: दोपहर 2:30 बजे तक 34.3% हुआ मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

Sun, 09 Mar 2025 01:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। इसके लिए बूथों पर मॉक पोलिंग कर मशीनों को चेक किया गया। चुनाव का परिणाम 12 मार्च को आएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चार उम्मीदवार और 26 वार्डों के पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4,11,038 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। इनमें 1,92,164 महिलाएं, 2,18,861 पुरुष और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। निगम चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


अब तक 1,40,887 वोट डाले गए
पानीपत। पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे तक कुल 34.3% मतदान हो चुका है। कुल 4,11,038 मतदाताओं में से अब तक 1,40,887 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

चुनाव के दौरान शौंधापुर गांव के वार्ड 21 के दो बूथों (286 और 287) पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी आने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कुल 4,11,038 मतदाता करेंगे मतदान
पानीपत। पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर 1:30 बजे तक कुल 27.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक 4,11,038 मतदाताओं में से 1,11,442 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

भाजपा मेयर पद की प्रत्याशी मतदान कर निशान दिखाते हुए


मतदान को सुचारू करने के लिए नई मशीन मंगवाई गई
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मौके पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और तुरंत नई ईवीएम मशीन मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी भय के मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज मतदान कर निशान दिखाते हुए
मौके पर पहुंचे उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

पानीपत में अब तक 9.7% हुआ मतदान
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक पानीपत में कुल 9.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह मतदान शुरू होने के बाद पहले कुछ घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

किशनपुरा सरकारी स्कूल में दो ईवीएम खराब, वोटिंग प्रभावित
चुनाव के दौरान किशनपुरा स्थित सरकारी स्कूल मतदान केंद्र पर दो ईवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। रविवार सुबह मतदान शुरू होने के बाद कुछ ही समय में ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे मतदान कार्य कुछ समय के लिए बंद हो गया। मतदान कर्मियों द्वारा तुरंत इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी गई।



सुबह मॉक पोल कराई
मतदान सुबह आठ बजे शुरू किया। पोलिंग पार्टी मतदान से एक घंटे पूर्व बूथ पर तैनात हो गए। मॉक पोल प्रत्याशियों के एजेंट की उपस्थिति में कराई। सायं छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान निष्पक्षता और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे ड्यूटी के दौरान शालीनता और संयम बनाए रखें और मतदाताओं के साथ नम्र व्यवहार करें ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें