फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वोटर इन क्यू एप से मतदान केंद्रों पर लगी भीड़ का होगा अंदाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चुनाव आयोग ने वोटर इन क्यू नाम से एक ऐसी एप लांच की है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकती हैं। ताकि वे भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकें। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान लिए करने के लिए केंद्र पर जा सकते हैं। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत की तुलना में इस बार 2024 के लोकसभा चुनावों में 75 प्रतिशत तक से पहुंचाने का लक्ष्य लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर जिला भर में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों की भी ट्रेनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को और अधिक जागरूक करने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है। वोट के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि पानीपत शहरी व पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता इस एप का लाभ उठा सकते हैं। इस मोबाइल एप और वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा । वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए बूथ पर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें