फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, सोच समझकर दबाएं बटन

Wed, 09 Apr 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान आज है और बूथों पर ईवीएम पहुंच गई हैं। अब फैसला मतदाताओं के हाथ में हैं। एक मिनट में सोचकर लिया फैसला उनको पांच साल तक परिणाम देगा। प्रशासन ने भी चुनाव के निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से कराने को लेकर कमर कस ली है और पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर पैनी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने कई जगह पहुंच व्यवस्थाओं को जांचा और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव संबंधित अन्य सामग्री सौंपी गई और शाम ढलते ही सब अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए। यहां पर पोलिंग पार्टियों ने मतदान को लेकर व्यवस्था बनाई और वे देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी अजीत बालाजी जोशी और एसपी बी सतीश बालन ने शहर और जिले की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के साथ मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कई जगह परेशानी उठानी पड़ी
पोलिंग पार्टियों में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कई मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत सुविधा नहीं मिल सकी। जिसके चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह पोलिंग पार्टियों को अपने स्तर पर प्रबंध करने पड़े। मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा परेशानी मच्छरों से हुई। ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाली पार्टियों को देसी खानपान मिला और वे यहां की खुशामद से काफी प्रभावित भी हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
पुलिस ने जिले के नाकों और शहर के अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर गाड़ियों और अन्य वाहनों की चेकिंग की। कई वाहन चालकों की पुलिस चेकिंग के चलते धड़कन तेज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें