पानीपत। राष्ट्रीय एनएसएस शिविर का आयोजन 25 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में किया जाएगा। सात दिवसीय आवासीय शिविर में 13 राज्यों के स्वयंसेवक भाग लेंगे। इनमें हरियाणा के नौ जिलों के स्वयंसेवक भी शामिल होंगे।
शिविर के आयोजन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राष्ट्रीय स्तर के शिविर में सेल्फी पॉइंट, दो रंगोली, एनएसएस पानीपत की गतिविधियों के डिस्प्ले बोर्ड विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। एनएसएस के जिला संयोजक सुनील मलिक ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि पानीपत में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन पहली बार होने जा रहा है। इस शिविर में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, असम, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा के 9 जिलों के 200 एनएसएस स्वयंसेवक और 40 कार्यक्रम अधिकारी शामिल होंगे। संवाद