फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज एक महीने की तैयारी में वॉलीबॉल टीम ने जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तैयारी के लिए कम समय मिलने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल चैलेंज चैंपियनशिप में पानीपत निवासी टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने भारत को रजत पदक दिलाया। 24 से 29 जून तक थाइलैंड में आयोजित तीसरी एवीसी चैलेंज कप में पहली बार भारत की वॉलीबॉल की टीम फाइनल में पहुंची और निर्मल तंवर की कप्तानी में रजत पदक भी जीता।
विज्ञापन

कप्तान निर्मल ने बताया कि उनका कैंप एक महीने पहले दो मई को भुवनेश्वर में आयोजित हुआ। टीम को महज एक महीने ही अभ्यास का मौका मिला। पहली चैलेंज चैंपियनशिप के लिए टीम को प्रोत्साहित करके रखना काफी जरूरी था। कई बार खिलाड़ी उम्मीद छोड़ देते हैं, ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी होता है। अभ्यास के दौरान हर खिलाड़ी की तकनीक पर ध्यान दिया गया, जिसकी बदौलत टीम ने पदक जीता। बृहस्पतिवार को निर्मल तंवर अपने गांव आसन लौटीं। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अगली चैलेंज चैंपियनशिप के अभ्यास के लिए अधिक वक्त लेंगी, जिससे स्वर्ण पदक के साथ देश लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें