फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबाल खिलाड़ी अंकुर का लोहारी गांव में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी लोहारी गांव निवासी अंकुर का बुधवार को गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। अंकुर ने गांव में आकर सबसे पहले वॉलीबाल के मैदान की मिट्टी अपने माथे पर लगाई और फिर गांव स्थित मंदिरों में माथा टेककर घर पहुंचा। पिता सतबीर सिंह व परिजनों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अंकुर का पहले जाटल गांव के पास जोरदार स्वागत किया। यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ गांव ले जाया गया। कोच रामकुमार शर्मा को रुपयों की माला पहनाई। अंकुर ने अपने कोच रामकुमार शर्मा और सन्नी का आशीर्वाद लिया। वे यहां से गाड़ियों के जुलूस में गांव पहुंचे। सबसे पहले गांव के सरकारी स्कूल स्थित वॉलीबाल के मैदान पर पहुंचे। यहां मैदान की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वे इसके बाद ब्रह्मानंद मंदिर शिव मंदिर और दाबा खेड़े पर पहुंचे। यहां आशीर्वाद लेकर अपने घर पहुंचे। पिता सतबीर ने बताया कि अंकुर ने अपनी मेहनत से भारतीय टीम में स्थान पाया है। वह अल सुबह उठकर मैदान पर चला जाता था। इस मौके पर महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, रणबीर और अजय मौजूद रहे।

अंकुर ने बताया कि बहरीन देश में पिछले दिनों अंडर-18 वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उन्होंने भारतीय टीम में प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। यहां एशिया में भारत नौवें स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि देश की अंडर-18 टीम में चयन होना बड़ी बात है। वह इसके लिए लगातार मेहनत कर रहा है। उन्होंने स्वागत पर ग्रामीणों का आभार जताया और गांव का नाम ऊंचा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें