फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वॉलीबॉल एकेडमी के लिए ट्रायल 13 को शिवाजी खेल स्टेडियम में

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के युवाओं के लिए खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका सामने आया है। मॉडल टाउन स्थित शिवाजी खेल स्टेडियम में 13 अप्रैल को वॉलीबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल विशेष रूप से 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए रखा गया है जिससे नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इस ट्रायल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशना है। चयनित खिलाड़ियों को एकेडमी में प्रशिक्षित कोच की देखरेख में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकें।

ट्रायल का समय सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों को समय पर स्टेडियम पहुंचना अनिवार्य होगा, साथ ही उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और हालिया फोटो साथ लाने होंगे। दस्तावेज की जांच के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। यह ट्रायल उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो वॉलीबॉल में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ ये खिलाड़ी भविष्य में जिले और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही दिशा और मंच देने की। इस ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


-सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें