फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में मनमोहन नगर खूनी संघर्ष मामला: एसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; पुलिस की धरपकड़ शुरू

Tue, 06 Oct 2026 12:33 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

एसपी मेधा भूषण, तीनों सीआईए टीमों और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ देर रात खुद मौके पर पहुंचीं। फरमान के साथ हुई मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पानीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मनमोहन नगर में सोमवार देर शाम अवैध शराबखोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के अगले दिन पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने किला थाना प्रभारी दीवान सिंह को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बापौली थाना प्रभारी नीरज को किला थाना और फतेह सिंह को बापौली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इलाके में सही गश्त न होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर सख्त रुख अपनाया है। दूसरी तरफ वारदात के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


शराबखोरी के विरोध से भड़का था विवाद
मामले में सामने आया है कि विवाद की मुख्य वजह मनमोहन नगर स्थित एक कार्यालय में अवैध रूप से बाहरी युवकों को बैठाकर शराब पिलाना रही। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फरमान नाम का युवक यह कार्यालय चलाता है, जहां रोज शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। सोमवार शाम जब फिर से युवक वहां शराब पीने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन


एक घंटे में तीन बार भिड़ंत, गोलियों और हथियारों से दहल उठा चौराहा
सोमवार को दोनों पक्षों में एक घंटे के भीतर तीन बार हिंसक झड़प हुई। पहली बार शराब पिलाने को लेकर गाली-गलौज हुई, जिसके कुछ देर बाद मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में भिड़ने का समय तय कर लिया। तय समय पर दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे, गंडासी और तलवारों से लैस होकर चौराहे पर आ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी बीच फरमान पक्ष की ओर से पिस्तौल निकालकर तीन राउंड हवाई फायर किए गए। जवाब में दूसरे पक्ष ने हथियारों से उनका पीछा किया। हमले में फरमान के चेहरे और कमर पर गंभीर चोटें आईं। उपद्रवियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और बाइकों पर फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी व वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान तेज
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मेधा भूषण, तीनों सीआईए टीमों और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ देर रात खुद मौके पर पहुंचीं। फरमान के साथ हुई मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस साइबर सेल और सीआईए की मदद से सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें