फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सब इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए विधायक के बेटे से 49 लेने का मामला :.

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के लिए पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित गोलन से 49 लाख रुपये लेने के आरोपों में फंसे भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य विनोद खर्ब वर्ष 2019 में पार्टी से निष्कासित किए गए थे। उन्हें भाजपा ने छह वर्ष के लिए निष्काषित किया था, लेकिन महज दो वर्ष बाद ही उनकी दोबारा पार्टी में एंट्री हो गई। किसान मोर्चा के सदस्य रहने के दौरान फिर से भाजपा में आ गए थे।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो वर्ष 2019 में भी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने जैसी शिकायतें सामने आईं थीं, जिसके बाद भाजपा से विनोद को निष्कासित किया गया था। हालांकि सवाल यह भी है कि जब निष्कासन छह वर्ष के कार्यकाल का था तो महज दो वर्ष बाद ही पार्टी में वापसी कैसे हो गई। स्थानीय भाजपा नेता विनोद खर्ब के मामले में खुले तौर पर बोलने से बच रहे हैं।
आरोपी भाजपा नेता विनोद खर्ब पानीपत की तहसील मतलौडा के बड़ा नारा गांव का निवासी है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में उसका दबदबा है। घर की इकलौती संतान है और पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह गांव के साथ-साथ पानीपत शहर के पॉश इलाके में किराये की कोठियों में रहता है। ग्रामीणों की मानें तो हर छह से सात महीने में वह कोठी बदल देता है, जबकि रुपये मांगने वालों का गांव में आना लगा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक विनोद खर्ब भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष रहा है, जिसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य भी रहा। भाजपा आईटी सेल में भूमिका निभाई और इस वक्त किसान मोर्चा का सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें