फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली रोड बाजार एसोसिएशन के प्रधान बने विनोद जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनाैली राेड बाजार एसाेसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से विनाेद जैन काे प्रधान चुना गया। वहीं, चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी कृष्ण फुटेला काे साैंपी गई।
विज्ञापन

चुनाव के संबंध में बाजार दुकानदारों की श्री गुरुद्वारा संत भाई नरैण सिंह के पास एक दुकान में बैठक हुई। इसमें संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान मुख्यातिथि रहे। एसाेसिएशन में सरपरस्त सुभाष बंसल, राममेहर जैन, भूषण खुराना, नरेंद्र जैन, उप प्रधान सत्यनारायण जैन, गाेपाल बंसल ललित बंसल, सलाहकार मनाेहर लाल अनेजा, अशाेक बंसल व करण, सचिव अनिल जैन व नवीन बंसल, सहसचिव आशु जैन व कोषाध्यक्ष सचिन जैन काे बनाया गया है। सनौली रोड बाजार एसाेसिएशन के अंतर्गत संजय चाैक से दिल्ली जूस कार्नर और इनके आसपास की दुकान और बाजार आते हैं। जो अब इन दुकानदाराें का प्रतिनिधत्व करेगी।
नव नियुक्त प्रधान विनाेद जैन और चेयरमैन कृष्ण फुटेला ने कहा कि वे बाजारों की बिजली, पानी और गंदगी जैसी समस्याओं को उठाएंगे और उनका समाधान भी कराएंगे। इस अवसर पर संजय वर्मा, सुशील भराड़ा, कर्मचंद नारंग, सुरेश आहुजा, सुनील वधवा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें