फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विनय ने जीता कांस्य पदक

Fri, 14 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के विद्यार्थी विनय कुमार ने शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपना और स्कूल का नाम रोशन किया है। विनय कुमार ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 85 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम और भिवानी के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम पूरे हरियाणा राज्य में रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि 27वीं हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता रोहतक जिले में दो से सात नवंबर को आयोजित हुई थी। जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विनय की इस शानदार उपलब्धि पर उसे हार्दिक बधाई दी और उसे आशीर्वाद देते हुए इसी तरह अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें