पानीपत। हरिनगर कॉलोनी में खेड़े के पास रखे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाने पर कॉलोनी वासियों ने रविवार को विधायक महिपाल ढांडा के सेक्टर 18 स्थित कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया है।
हरिनगर कॉलोनीवासी अजमेर मराठा, सोनू प्रजापत, नवरतन, चांदराम, सुरेंद व कष्ट निवारण समिति के सदस्य राजपाल ने बताया कि खेड़े के पास रखे ट्रांसफार्मर की वजह से पूजा-पाठ के लिए खेड़े पर आने वाले लोगों को परेशानी होती थी।
विधायक महिपाल ढांडा ने ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाकर उनकी समस्या का समाधान किया है। वहीं ढांडा ने रविवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें बिचपड़ी मे पार्क निर्माण, शांति व साईं कॉलोनी में गली निर्माण, देशराज कॉलोनी में पीने के पानी की पाइप लाइन व पानी निकासी समेत अनेक समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
जिनमें से ज्यादातर का तो विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन करसमाधान करवा दिया। इस अवसर पर बबैल सरपंच राकेश, बलराज बबैल, कृष्ण अहलावत, जितेंद्र अहलावत, चंद्रभान राठी, विनोद गोस्वामी, राजकुमार व मदनलाल मौजूद रहे।