फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, एल्फी से मुंह चिपकाया

Sun, 07 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गली में घूम रहा संदिग्ध युवक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 में एनएफएल के नजदीक एक कॉलोनी में एक युवक ने बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो एल्फी से उसका मुंह चिपका दिया। किसी तरह से महिला युवक को धक्का देकर घर से बाहर आ गई। इस बीच युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को अपने घर पर अकेली थी। तभी यह घटना हुई। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। इसमें आरोपी युवक गली से भागता हुआ नजर आ रहा है। थाना पुलिस सेक्टर-29 के प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपी की पहचान कराई जा रही है।



महिला आयोग ने लिया संज्ञान

महिला के साथ हुई वारदात का राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य को पीड़िता से बात कर पूरी घटना की जानकारी देने को कहा है। नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने पीड़िता से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को घटना के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें