फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वर्ण पदक विजेता साहिल जागलान का ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। अम्मान जॉर्डन में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में इसराना के लाडले साहिल जागलान ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को इसराना पहुंचने पर गांव की बड़ी चौपाल में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने स्वर्ण पदक विजेता साहिल जागलान और उसके कोच सोनू का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इसे पहले ग्रामीण साहिल जागलान को डाहर से लेकर आए।
काफिले के आगे आगे ग्रामीण डीजे पर नाच रहे थे। उसके बाद इसराना की बड़ी चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में साहिल जागलान का ग्रामीणों ने फूलों व नोटों की माला पहना कर स्वागत किया। विदित रहे कि पहलवान साहिल जागलान ने 22 से 30 जून तक अम्मान जाॅर्डन में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान को 6- 3 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा कर विजय पताका फहराई। इसराना पहुंच कर साहिल जागलान ने गुरुद्वारा इसराना साहिब में मत्था टेक संत राजेंद्र सिंह खालसा से आशीर्वाद लिया। जय बाबा समेर दास की समाध मंदिर में पूजा की और हनुमान व्यायाम शाला पहुंच कर अखाड़े की मिट्टी को प्रणाम किया। समारोह में साहिल जागलान के दादा हवा सिंह जागलान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान ओम सिंह जागलान, दया राम कोच, धर्मपाल जागलान, संदीप पहलवान, कोच सोनू, रणधीर जागलान, पूर्व सरपंच रामस्वरूप जागलान, कोच नरेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें