फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसई ने निगम के छह एसडीओ को नोटिस भेज मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर के आदेशों के बाद भी बड़े बकायदारों के कनेक्शन न काटने और चीफ की बैठक में भाग न लेने पर बिजली निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर धर्म सुहाग ने निगम के छह एसडीओ को नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें इन छह एसडीओ को दिन का समय दिया गया है। जिसमें संतोषजनक जवाब न देने पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


एसई धर्म सुहाग ने इसराना एसडीओ मनोज कुंडू को नोटिस भेज पूछा है कि उनकी सब डिवीजन में एचटी के सात, एलटी के 31 और एनडीएस के 367 कनेक्शन समेत कुल 405 कनेक्शनों पर करीब 400 लाख रुपये बकाया है। सख्त आदेशों के बाद भी इन डिफॉल्टरों के कनेक्शन क्यों नहीं काटे गए। बिहौली सब डिवीजन के एसडीओ निहाल आलम को भी कुल 82 डिफॉल्टरों के 41.29 लाख बकाया बिल को लेकर नोटिस भेजा गया है। बापौली एसडीओ परविंद्र राठी से भी उनके एरिया के 224 डिफाॅल्टरों पर 194 लाख बकाया होने पर भी इनके कनेक्शन क्यों नहीं काटे गए। तीनों एसडीओ को सख्त चेतावनी दी है कि दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। पांच दिन में इनके कनेक्शन काटने से लेकर इनकी रिकवरी के लिए जेई भी जिम्मेदार माने जाएंगे। उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इनके अलावा एसई ने समालखा एसडीओ हिम्मत सिंह को भी हाफ मार्जिन वाले नौ केसों पर बकाया 28.50 लाख के बिल को लेकर भी नोटिस जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि वे पिछले छह माह से हाफ मार्जिन वाले केस से चार्ज नहीं कर पाए हैं।
बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ कुलदीप पूनिया और सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ अंजलि शर्मा को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा है कि दो जुलाई को सुबह 11:30 पर रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर की बैठक थी। इसे लेकर सभी को एक जुलाई को ही संदेश भेज दिया गया था। बावजूद ये बैठक में शामिल नहीं हुए। इसका जवाब एसई को दो दिन के अंदर भेजना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। नोटिस में चेतावनी देकर पूछा गया है कि उन पर अनुशानात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। इसका भी एसडीओ को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
निगम के एसडीओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के अनुसार नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें