फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रजत पदक विजेता साहिल कुंडू का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोयडा में 28 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में किया बेहतर प्रदर्शन, 38 किलो भार वर्ग में दिल्ली के पहलवान को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर शाहपुर गांव पहुंचे खिलाड़ी साहिल कुंडू का ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार स्वागत किया। साहिल कुंडू शाहपुर गांव की कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नोयडा में 28 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के 38 किलो भार वर्ग में दिल्ली के पहलवान को हराकर रजत पदक हासिल किया। ग्रामीण साहिल कुंडू का शाहपुर गांव के बस अड्डे पर अभिनंदन कर विजय जुलूस निकाल एकेडमी ले कर आए।
विज्ञापन

एकेडमी के संचालक कृष्ण कुंडू ने साहिल कुंडू की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि साहिल कुंडू ने रजत पदक जीत कर एकेडमी, गांव व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मूलरूप से सोनीपत के बुटाना गांव के साहिल कुंडू के पिता जितेंद्र किसान हैं। उसे बचपन से ही कुश्ती का शौक होने पर पहले गांव में प्रैक्टिस की। दो साल से वह एकेडमी में पसीना बहा रहे हैं। इस मौके पर एकेडमी के संचालक कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण कुंडू, सह संचालक शेर सिंह, कोच जनार्दन, प्रदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग कुंडू, पूर्व सरपंच जसमेर कुंडू, सत्यनारायण कुंडू, कृष्ण कुंडू, सुरजा, हरिचंद, रघबीर सिंह, जिले सिंह व मेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें