सनौली। सनौली खुर्द गांव में खंड कार्यालय के साथ लगती मेन फिरनी गली में बारिश होते ही गांव का दूषित पानी गलियों में भर गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दूषि पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। वहीं बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द के साथ लगते आंगनबाड़ी प्ले स्कूल प्रांगण में दूषित पानी भरने से जहां मच्छर पनप रहे हैं। वहीं गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण पवन प्रजापत, राजेश, मोनू, नीरज, सतबीर, सुखबीर, महाबीर का कहना है कि बारिश होने पर गंदा पानी अनाज मंडी के पास खंड कार्यालय से लगती मेन फिरनी गली में गंदा पानी भर जाने से घरों से निकलना भी दूभर हो जाता हैं। गांव की मेन गली का गंदे पानी की निकासी नहीं होने से दूषित पानी भरा खंडा रहने से इसी फिरनी से दूसरे तामसाबाद गांव में आने-जाने वालों लोगोंं को भी भारी परेशानी हो रही है। वही गली में दूषित पानी भरा रहने से आधा दर्जन मकानों में दरारें भी आ गई है। गांव में दूषित पानी निकासी के लिए कई बार पंचायत, ग्राम सचिव व खंड प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम सचिव जितेंद्र का कहना है कि जल्द ही दूषित पानी निकासी की समस्या हल कराई जाएगी। गंदा नाला अधर में है पूरा गंदे नाले का निर्माण कराकर समस्या हल की जाएगी।