फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली में गांवों की गलियां बनीं तालाब

विज्ञापन
गांव गढी बैसक में जमा पानी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सनौली। सनौली खंड के आधा दर्जन गांवों में पहली बरसात के बाद जलभराव की समस्या सामने आ गई है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य गलियों और फिरनी पर गंदा पानी जमा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी गढ़ी बैसक और सनौली खुर्द गांव के ग्रामीणों को हो रही है।
विज्ञापन

सनौली खुर्द में खंड कार्यालय और अनाज मंडी के पास स्थित मुख्य फिरनी गली में पानी भरने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत के सरपंच संजय त्यागी ने बताया कि जलभराव की समस्या की जानकारी है। नाले का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण परेशानी आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें