सनौली। बिजली निगम की छाजपुर सब डिविजन में शुक्रवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट पदाधिकारी सुरेंद्र दूहन ने की। इसमें यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें विक्रम रावल को प्रधान चुना गया। वहीं, उप प्रधान कुलदीप रावल, सचिव अर्जुन सिंह, सह सचिव रोनित मलिक, कैशियर सचिन दहिया को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर तेजबीर, सतीश नांदल, सुनील, नाथीराम, अजय मलिक, दीपक, नीरज सहित अनेक मौजूद रहे ।