पानीपत। कुत्तों को लाठी से मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग लाठी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ में कुछ बोल रहे हैं। डॉग लवर कुनाल ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। गोपाल कॉलोनी फेज-2 के कुनाल ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया ग्रुप में कुत्तों को लाठी मारने का एक वीडियो वायरल है। यह वीडियो न्यू जगन्नाथ विहार कॉलोनी का है। जिसमें दो लोग एक कुत्ते को मारते नजर आ रहे हैं। इस कॉलोनी के सोशल मीडिया ग्रुप में भड़काऊ बात भी कह रहे हैं। इस कॉलोनी से पशु क्रूरता के लगातार मामले भी आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की जाए। ब्यूरो