सेक्टर-25 में मुख्य मार्ग पर टूटी पड़ी सड़क। संवाद
सेक्टर-25 में मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से गुजरते समय हादसों का खतरा रहता है। साथ ही बारिश में सड़क से गुजरते समय बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। जिसको लेकर कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगोंं को आवाजाही में समस्या हो रही है। सेक्टर-25 में मित्तल मेगा मॉल के सामने सड़क में गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिस कारण वाहन चालकों को गहरे गड्ढोंं से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगोंं द्वारा कई बार शिकायत की गई है कि सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी न हो। हालात ऐसे हैं कि हर दिन कोई न कोई बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
सुरेश कुमार, दुकानदार