फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कौशल विकास के लिए वाइब सैलून एंड एकेडमी शुरू

Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाली 35 लाख के निवेश से बनी वाइब सैलून एंड एकेडमी सोमवार को शुरू हो गई। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युग कौशल आधारित अर्थव्यवस्था का युग है। इसमें युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं। वाइब सैलून एंड एकेडमी जैसी संस्थाएं केवल व्यवसायिक प्रतिष्ठान नहीं होतीं, बल्कि वे युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी करती हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। प्रत्येक व्यवसाय समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान देता है।
यदि व्यक्ति अपने कार्य के प्रति समर्पित है और सीखने की इच्छा रखता है, तो वह किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकता है। अकेडमी स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेंगी। अकेडमी के संचालक शुभम ने बताया कि अकेडमी को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां सैलून सेवाओं के साथ-साथ युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 35 लाख रुपये का निवेश किया गया है और इसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर रामकुमार, शुभम निदवानी, प्रवेश सरोहा व रिची सरोहा उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें