फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नूंह हिंसा में कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर केस दर्ज कराएगा विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नूंह हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके तहत परिषद शुक्रवार को सभी जिलों में शिकायतें देगा। इसमें आरोपियों के नाम भी उजागर किए जाएंगे। परिषद की मुख्य मांग दंगे के आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करना है।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया था। इसमें पानीपत के बजरंग दल में लव कुश प्रखंड बरसत रोड एरिया संयोजक अभिषेक चौहान की मौत हो गई थी। परिजनों ने बुधवार दोपहर बाद अभिषेक के शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने सिविल अस्पताल में कई घंटे तक हंगामा कर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। प्रशासन व शासन ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों व संगठनों की मांगों को मानने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने बताया कि नूंह हिंसा सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा है। परिषद इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर थाने में शिकायत देगा। इधर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम शंकर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खंडेलवाल ने अभिषेक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं जिला अधिवक्ता परिषद ने उपायुक्त के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने हिंसा की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिषद के प्रधान एडवोकेट मनोज जागरण ने कहा कि परिषद के अधिवक्ता जरूरत पड़ने पर इन केसों की पैरवी भी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें