फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोहरे में गलत दिशा से आने वाले वाहन दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोहरे में गलत दिशा में आने वाले वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के बाद भी लोग गलत दिशा का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में तहसील कैंप मोड से बरसत रोड पर जाने के लिए बड़ी संख्या में बाइक सवार और अन्य वाहन चालक गलत दिशा का इस्तेमाल कर बरसत रोड पर जाते है। गलत दिशा में आने वाले वाहनों के कारण बाइक सवार रोजाना चोटिल हो रहे है, साथ ही सेक्टर-6 से जिला सचिवालय की ओर भी बड़ी संख्या में वाहन चालक गलत दिशा का इस्तेमाल करते है। हर चौक और मोड पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी कोई राहत नहीं मिल रही है।
राहगीरों का कहना है कि गलत दिशा में आने वाले वाहनों के कारण अन्य वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस कर्मियों को भी की गई है लेकिन कोई राहत कार्य नहीं किया गया है, जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन को जल्द कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




- गलत दिशा में आने वाले वाहनों चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, गलत दिशा में आने वाले वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं।
- सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात प्रभारी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें