पानीपत। जीटी रोड पर निजामपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।
बाबरपुर मंडी निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि वह दो सितंबर को घर से टहलते हुए निजामपुर की तरफ गया था। साढ़े सात बजे जब वह घर की तरफ आने लगा तो पानीपत से करनाल से की ओर जीटी रोड पर कुछ राहगीरों की भीड़ दिखी। वह पास गया और देखा कि एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था। उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। इसके बाद उन्होंने सदर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया।