फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद मिली 17 पेड़ को काटने की अनुमति, गोहाना रोड फोरलेन प्रोजेक्ट जल्द होगा पूरा.

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना मोड़ से एनएफएल नाके तक स्टेट हाईवे को फोरलेन करने के प्रोजेक्ट का काम दो साल बाद भी 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इसको फरवरी 2022 तक पूरा करना था लेकिन पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम व वन विभाग में तालमेल की कमी के कारण इस प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो पाया है। अब इस प्रोजेक्ट के बीच में आ रहे 17 पेड़ को काटने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग मुख्यालय ने पत्र जारी कर पेड़ों का काटने की अनुमति दी है। शनिवार को इन पेड़ों को काटने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वन विभाग ने तीन किलोमीटर लंबे इस टुकड़े में 250 पेड़ को बचाया है। इसके लिए रोड की चौड़ाई भी तीन मीटर कम करनी पड़ी। सड़क के चौड़ीकरण के लिए सड़क को बीचों बीच से डिवाइडर के लिए खोदा गया है। सड़क पर सामग्री सही से चढ़ पाए इसलिए इस सड़क पर गहरे गड्ढे किए गए हैं। अब एक माह से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर यहां सफर तय करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं।
जनवरी व फरवरी में विधायक प्रमोद विज ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तीनों विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। तीनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। बिजली निगम ने काफी दिन तक पीडब्ल्यूडी को बिजली के पोल हटाने की स्वीकृति नहीं दी। वन विभाग पेड़ काटने की अनुमति नहीं दे रहा था। विधायक प्रमोद विज सार्वजनिक रूप से तीनों विभागों पर प्रोजेक्ट को लटकाने का आरोप लगा चुके हैं। गोहाना रोड के सैकड़ों दुकानदार इस प्रोजेक्ट के अधर में पड़े होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर तक प्रोजेक्ट का काम पूरा करना है। वन विभाग मुख्यालय से अब तक 17 पेड़ काटने की अनुमति मिल चुकी है। अब इस प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा होगा। गोहाना रोड की ओर जाने वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। फोरलेन होने से सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें