फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तैराकी में वंश, मनन, कयांश और समर्थ जीते

विज्ञापन
59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी व पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन सोमवार को तैराकी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में वंश निहाल, मनन, समर्थ गाहल्याण और कयांश सेठी ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में अरमान राठी ने तीन स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
इस बार स्कूल खेल प्रतियोगिता में पहली बार पैंथालॉन स्पर्धा को भी शामिल किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में प्रधानाचार्या अनुपमा शाह की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईईओ करण सिंह पुनिया और एईओ रविंद्र अंतिल ने किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के इंचार्ज डॉ. राकेश मलिक रहे। एईओ रविंद्र अंतिल ने कहा कि पैंथालॉन को पहली बार स्कूल खेलों में शामिल किया गया है और विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

आर्य पीजी कॉलेज में शुरू हुई बेसबॉल प्रतियोगिता
वहीं, आर्य पीजी कॉलेज मैदान में बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के इंचार्ज सचिन कुमार और भारती रानी ने बताया कि पिछले वर्ष पानीपत के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी खिलाड़ी उसी प्रदर्शन को दोहराने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल सचिव प्रदीप कादियान, सतेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र जागलान, नरेश रावल, संजय गुलिया, प्रदीप घनघस और सरोज राठी मौजूद रहे।

तैराकी प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता
अंडर-14 फ्री स्टाइल
50 मीटर: वंश निहाल, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
100 मीटर: वंश निहाल, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
200 मीटर: मनन, पीआईएसपी
400 मीटर: समर्थ गाहल्याण, पीआईएसपी
अंडर-14 बैक फ्री स्टाइल
50 मीटर: दक्ष, पीआईएसपी
100 मीटर: मनन, पीआईएसपी
अंडर-14 बैक किक
50 मीटर: कयांश सेठी, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
100 मीटर: कयांश सेठी, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
अंडर-14 ब्रेस्ट स्ट्रोक
50 मीटर: समर्थ गाहल्याण, पीआईएसपी
100 मीटर: समर्थ गाहल्याण, पीआईएसपी
अंडर-14 इंडिविजुअल मेडले
200 मीटर: कयांश सेठी, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
अंडर-17
50 मीटर फ्री स्टाइल: अनिरुद्ध सिंह, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
100 मीटर फ्री स्टाइल: ऋषित पवार, डीपीएस रिफाइनरी
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: अनिरुद्ध सिंह, बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल
अंडर-19
50 मीटर फ्री स्टाइल: यश, जीएसएसएस सौंदापुर
100 मीटर फ्री स्टाइल: आदित्य सैनी, राधा कृष्णा स्कूल
400 मीटर फ्री स्टाइल: अरमान राठी, पीआईएसपी
1500 मीटर फ्री स्टाइल: अरमान राठी, पीआईएसपी
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक: गौरव कुंडू, डीएवी थर्मल
400 मीटर इंडिविजुअल मेडले: अरमान राठी, पीआईएसपी
पैंथालॉन प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-19
प्रथम : अरमान राठी, पीआईएसपी
द्वितीय : आदित्य नागर, जीएसएसएस सौंदापुर
तृतीय : अनुराग, जीएसएसएस सौंदापुर
अंडर-17
प्रथम : नमन कादियान, पीआईएसपी
द्वितीय : रुद्राक्ष, डीएवी थर्मल
तृतीय : योगबिंदर जागलान, डीएवी थर्मल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें