फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस को मिलने लगा यात्रियों का साथ, 400 सीटें बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। फिरोजपुर से नई दिल्ली के बीच 10 नवंबर से चली नई वंदे भारत को यात्रियों का साथ मिलने लगा है। ट्रेन की वीरवार को सीटों के आरक्षण का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया, हालांकि अभी भी 162 सीटों के बुक होने की अवधि यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
ऐसे में अब यात्री वंदे भारत में सफर करने लगे हैं, हालांकि अभी इन यात्रियों में दिल्ली जाने वाला व्यापारी वर्ग शामिल है क्योंकि अब उन्हें शताब्दी सहित अन्य वंदे भारत पकड़ने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं आना पड़ता।
विज्ञापन

ट्रेन में 562 सीट : ट्रेन नंबर 26462 फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत को आठ कोच के सहारे संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या में कमी के चलते प्राथमिक तौर पर रेलवे ने यह फैसला किया है, हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ते ही ट्रेन को 12 या फिर 16 कोच लगाकर संचालित किया जाएगा। मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस में सात एसी चेयरकार और एक कोच एग्जिक्यूटिव श्रेणी का है। प्रत्येक एसी चेयरकार कोच में 72 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी के कोच में 58 सीटें हैं। एसी चेयरकार में अभी 151 के करीब सीटें खाली हैं जबकि एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 11 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

बीच रास्ते बढ़ने लगा आंकड़ा : फिरोजपुर से चलने के बाद वंदे भारत का पहला ठहराव बठिंडा स्टेशन पर है, इसके बाद ट्रेन धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें