फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केएस स्पिनिंग मिल से सोलर पैनलों के कीमती तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। ब्राह्मण माजरा गांव के पास स्थित केएस स्पिनिंग मिल लिमिटेड में चोर करीब चार एकड़ जमीन पर लगे सोलर पैनलों के कीमती तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कंपनी के अकाउंट मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह रूटीन निरीक्षण के दौरान सोलर प्लांट के तार गायब मिले। उन्होंने अपने स्तर पर जांच कर चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने थाना इसराना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें