फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वलदार की ड्यूटी के दौरान मौत, इंचार्ज ने अस्पताल भी पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डायल 112 पर तैनात एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हवलदार चाय पी रहा था। तभी हाथ में दर्द होने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव लाठ निवासी संदीप ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसका बड़ा भाई भगत भी हरियाणा पुलिस में हवलदार था। उसकी तहसील कैंप थाना पुलिस क्षेत्र में डायल-112 पर ड्यूटी थी। वह सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे एसआई प्रमोद के साथ ड्यूटी पर था। वे गाड़ी में चाय पी रहे थे। तभी उसके हाथ में दर्द हुआ। एसआई प्रमोद उसे लेकर सिविल अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे इंजेक्शन दिया। फिर आधे घंटे बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें